ग्राम महमंद में सैकडा़ें लोगों ने भूमिहार समाज द्वारा आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया
शहर के प्रसिद्ध चिकित्सकों की उपस्थिति में भूमिहार बाह्मण समाज का आयोजन
बिलासपुर. स्वामी सहजानंद सरस्वती भूमिहार बाह्मण समाज द्वारा ग्राम महंमद में समाज के भवन में निःशुल्क चिकित्सा परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम महमंद व लाल खदान नया पारा शिव विहार के ग्रामीणांे ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया एवं चिकित्सकों से गहन जांच करवाई. चिकित्सकों ने जांच कर परामर्श कर आवश्यक दवाईयां लिखी, अधिकत्तर दवाईयों का निःशुल्क वितरण भी शिविर में किया गया, शूगर, ब्लट, यूरिक टेस्ट, हेमोग्लोबिन, नेचरोपैथी टेस्ट का लाभ भी ग्रामीणों को मिला.
शिविर में प्रमुख रूप से शहर के प्रमुख चिकित्सक डा राजकुमार शर्मा न्यूरोसर्जन अपोलो, डाॅ श्रीमती रश्मि शर्मा स्त्री रोग अपोलो, डाॅ दिवाकर कुमार अपोलो, डाॅ के एन चौधरी जनरल सर्जन डाॅ डीडी राय होम्योपैथिक, प्रथम हाॅस्पिटल के डाॅ मनोज मौर्य, डाॅ अनुराग सिंह, डाॅ मीनाक्षी सिंह, डाॅ अचित्नय, स्वास्थ्य केन्द्र बिल्हा से डाॅ अभिजीत दुबे, डाॅ अनिता दुबे, श्रीमती निलीमा खांडे, राजेष साहू, सरिता प्रियरंगे, जनक कुमार पटेल, श्रीमती संध्या साहू ने अपनी सेवाएं दी, समाज के अलावा सभी चिकित्सक, चिकित्सक स्टाफ एवं परीक्षण स्टाफ को स्मृति चिन्ह, प्रसस्ति पत्र प्रदान किया गया,
समाज के अध्यक्ष डा केएन चैधरी ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज द्वारा आयोजन किया गया सौ से अधिक ग्रामीण उपस्थित हुए शिविर के माध्यम से सेवा कार्य आगे भी जारी रहेगा. समाज सचिव राजीव कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया, कोषाअध्यक्ष प्रशांत सिंह ने आभार प्रदर्शन किया. समाज के पंकज कुमार, मिथलेष पाण्डे, कुंदन सिंह , प्रभाष कुमार, राजेष कुमार, शशिकांत शर्मा, संजय शर्मा, बीके सिंह का सराहनीय योगदान रहा. कार्यक्रम के दौरान बनारस से पधारे रामजी सिंह का सम्मान किया गया. श्रीराम जी सिंह के हाथों समाज के आजीवन सदस्य पशुपति नाथ राय, राजीव कुमार सिंह, देव नारायण तिवारी को सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.
इस अवसर पर समाज के निम्न पदाधिकारी विशेष रूप उपस्थित रहे- आरपी सिंह, धनंजय कुमार, सुभाष कुमार, प्रभात भूषण, अमित सिंह, प्रेमनाथ कमलेश, पंकज कुमार, संजय शर्मा, अमीय कुमार, एनके राय, पशुपतिनाथ राय, मिथलेश पाण्डेय, राजीव कुमार सिंह, एन के राय, आरपी सिंह, मुरारी कुमार, राजेश कुमार, शशि भूषण, अमित सिंह, उमेश प्रसाद शर्मा, सोम शर्मा, सुदीप कुमार, विकास कुमार, बीके सिंह, कुंदन सिंह डा. सीमा राय, प्रभात कुमार, डीके सिंह, शशिकांत शर्मा, अभयनारायण राय, निर्मल कुमार साहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।




