बिजली दर में 30 से 50 पैसा तक वृद्धि कर सरासर अन्याय कर रही है‌..रविन्द्र

 

बिलासपुर. कांग्रेस नेता रविन्द्र सिंह ने महंगाई का विरोध करते हुए कहा कि बिजली गैस पेट्रोल डीजल व खाद्य पदार्थों के बढे दरों से घरों का बजट आज बिगड़ गया है। छत्तीसगढ़ सरकार आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यापारी व किसानों के बिजली दर में 30 से 50 पैसा तक वृद्धि कर सरासर अन्याय कर रही है‌ छत्तीसगढ़ प्रदेश गरीब किसानों का प्रदेश है। यहां स्मार्ट मीटर से आमजन मानस पहले से ही पीड़ित व आक्रोशित हैं। यैसे में लगातार पांच बार विद्युत दर बढ़ाकर छत्तीसगढ़ वासियों के साथ सरकार ने सरासर अत्याचार किया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश व देशवासी गैस पेट्रोल डीजल व खाद्य पदार्थों के वृद्धि से पहले से ही परेशान थे। ऐसे में लगातार विद्युत दरों में वृद्धि कहीं ना कहीं जनता के साथ अन्याय है । पूर्व के कांग्रेस शासन काल में विद्युत दर हॉफ योजना जनता को राहत देने के लिए था। मगर अभी के वर्तमान सरकार उस योजना को बंद कर लगातार विद्युत दर में वृद्धि कर जनता के साथ धोखा कर रही है। लगातार विद्युत दर के साथ साथ गैस पेट्रोल डीजल खाद्य सामग्री के दाम बढ़ने से घरेलू बजट आज बिगड़ गया है ।जिसका जिम्मेदार छत्तीसगढ़ व केंद्र सरकार है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!