May 8, 2024

जवाहर बाल मंच बच्चों का चरित्र निर्माण करने में महति भूमिका निभायेगा : मोहन मरकाम

रायपुर. राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम तथा जवाहर बाल मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी.वी. हरि ने पत्रकारवार्ता में कांग्रेस के किशोरो और बच्चों के बीच काम करने वाले संगठन जवाहर बाल मंच के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जवाहर बाल मंच के माध्यम से कांग्रेस पार्टी प्रदेश के बच्चों को इतिहास संस्कृति की व्यापक जानकारी देकर उनका चरित्र निर्माण करेगी तथा बच्चों को आजादी की लड़ाई और आजादी की लड़ाई के बाद में देश के नव निर्माण के दौर की पूरी जानकारी देना संगठन का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विघटन वाली विचारधारा के दुष्परिणामों से आने वाली पीढ़ी को बचाने के लिये भी आवश्यक है कि बच्चों में देश की गंगा जमुनी तहजीब के संस्कार डालें जाये। उनका सर्वांगीण विकास तभी होगा जब वे इतिहास की अच्छाई और बुराई का ज्ञान सही ढंग से पायेंगे। जवाहर बाल मंच बच्चों के भविष्य निर्माण तथा देश को शिक्षित नेतृत्वकर्ता तैयार करने में महति भूमिका निभायेगा।

जवाहर बाल मचं के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी.वी हरि ने कहा कि आजादी की लड़ाई में भी किशोरों ने वानर सेना के माध्यम से योगदान दिया था। बच्चे आने वाली पीढ़ी है उनको देश के इतिहास की सही जानकारी होना चाहिये तथा उनका सांस्कृतिक ज्ञान भी मजबूत हो जिससे उनका व्यक्तित्व सुदृढ़ हो भारत के वास्तविक मूल्यों का आने वाली पीढ़ी में संचरण ही जवाहर बाल मंच का मूल उद्देश्य है। पत्रकारवार्ता में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महामंत्री अमरजीत चावला, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी, प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, जवाहर बाल मंच की प्रदेश अध्यक्ष तुलिका मिश्रा, युवा कांग्रेस प्रभारी एकता ठाकुर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post चंद्राकर अपने बाये बाजू पर टीके का गोल निशान देख ले कांग्रेस सरकार ने लगवाया था
Next post मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार जो कहा सो किया
error: Content is protected !!