May 3, 2026
रिहायशी इमारत में भीषण आग, 9 लोगों की मौत
नयी दिल्ली. दिल्ली के शहादरा स्थित विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, आग लगने की सूचना सुबह करीब 3:48 बजे पीसीआर कॉल के जरिए मिली। इसके बाद विवेक विहार थाने की टीम, एसएचओ और एसीपी तुरंत मौके पर पहुंचे।
दिल्ली फायर सर्विस, आपदा प्रबंधन टीम, ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान चलाया।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान करीब 12 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि मामूली रूप से झुलसे दो लोगों को गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग घरेलू सामान से शुरू हुई और इमारत के छह फ्लैट्स को नुकसान पहुंचा।


