अब वार्डों में जाकर कांग्रेस के डिजिटल सदस्य बनाए जाएंगे : महापौर
बिलासपुर. महापौर रामशरण यादव ने कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान के तहत बुधवार को बिलासपुर नगर निगम के पार्षदों को कांग्रेसी डिजिटल सदस्य बनाया महापौर रामशरण यादव ने बताया कि जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने उन्हें इन रोलर बनाया है जिसके बाद महापौर यादव नगर निगम के पार्षदों से सदस्य बनाने की शुरुआत की है इसके साथ में मेयर ने बताया कि अब वार्डों में जाकर कांग्रेश के डिजिटल सदस्य बनाए जाएंगे इसके लिए महापौर यादव ने वार्ड पार्षदों को भी कहा है कि अपने-अपने वार्डों में अधिक से अधिक डिजिटल ऐप के माध्यम से कांग्रेश की सदस्यता लोगों को दिलाएं । पार्षद श्याम पटेल, मनीष गढेवाल, बजरंग बंजारे, राजेश शुक्ला, अजय यादव, साई भास्कर, राम प्रसाद साहू, सूरज मरकाम, अब्दुल इब्राहिम, अमित भारते, पुष्पेंद्र साहू, सुरेश टंडन को सदस्य बनाया।