May 3, 2024

कर्मचारियों का प्रमोशन उनकी ईमानदारी और मेहनत का फल: महापौर 

बिलासपुर नगर निगम में पहली बार सफाई कर्मचारियों को मिला प्रमोशन

बिलासपुर.  सोमवार को नगर निगम बिलासपुर में कार्यरत 8 कर्मचारियों को सेवानिवृत्त किया गया। वहीं 30 कर्मचारियों को पदोन्नत हुए। इस दौरान महापौर श्री रामशरण यादव द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
महापौर रामशरण यादव ने कहा कि यह प्रमोशन कर्मचारियों की ईमानदारी और मेहनत का फल है। भविष्य में इसी तरह के जनहित में कार्य करें। ताकि शहर का विकास अनवरत गति से होती रहे। नगर निगम एक परिवार की तरह है और परिवार का प्रत्येक सदस्य जनता के मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करने कटिबद्ध है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बिलासपुर नगर निगम में पहली बार सफाई कर्मी को भी पदोन्नत किया गया है। नगर निगम ने साढ़े तीन साल में लगभग 100 से अधिक कर्मचारियों को पदोन्नत किया है, जो एक इतिहास है।
महापौर  रामशरण यादव ने सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के कार्यों को उत्कृष्ट बताया। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी अपने सेवाकाल में विषम परिस्थितियों को सामना करते हुए निगम के हित में उत्कृष्ट कार्य किया। अब सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी अपने परिवार को समय दे पाएंगे। इस अवसर पर नगर निगम के सभापति शेख नजीरूद्दीन, एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, सीताराम जायसवाल, अजय यादव, मनीष गढेवाल, पार्षद रामप्रकाश साहू, सुरेश टंडन सहित अधिकारी, कर्मचारी व बड़ी संख्या में परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

30 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

नगर निगम बिलासपुर से 30 कर्मचारी पदोन्नत हुए। जिसमें श्रीमती आशा शुक्ला सहायक ग्रेड-2 से सहायक कार्यालय अधीक्षक, श्री दिनेश जायसवाल राजस्व निरीक्षक से सहायक राजस्व अधिकारी, श्री श्रवण कुमार जायसवाल, श्री गिरीराज यादव, श्रीमती स्वर्णलता राजपूत, सुश्री रमणी मुदलियार, श्रीमती जेहरा बानो, श्रीमती गीता श्रीवास्तव, श्रीमती कुंती भोसले, श्रीमती सावित्री यादव, श्री संतोष यादव, श्रीमती शशिबाला कोका, श्री प्रमोद यादव, श्री नीकराम यादव आदि सहायक ग्रेड-3 से सहायक ग्रेड-2 पर पदोन्नत हुए। इसी तरह श्री आशुतोष सिंह भदौरिया राजस्व उप निरीक्षक से राजस्व निरीक्षक, श्री प्रभात जोशी स्वच्छता व श्री रामरतन टैगोर स्वच्छता निरीक्षक से वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक बनाया गया। श्री योगेन्द्र देवांगन, श्री गौरव प्रकाश शुक्ला व श्री रविन्द्र दुबे सहायक राजस्व निरीक्षक से राजस्व उप निरीक्षक बनाएं गए। इसी प्रकार श्री विजय पटेल व श्री पुन्नीलाल यादव को भृत्य पद से सहायक ग्रेड-3 बनाया गया है। श्री रमेश साहू लाईनमेन व श्री श्याम चमकेल सफाई कामगार को सहायक ग्रेड-3 पर पदोन्नति दी गई। सुरक्षागार्ड श्री जयप्रकाश दुबे को सहायक राजस्व निरीक्षक बनाया गया। श्रीमती सुशीला बाई कौशिक भृत्या से सहायक राजस्व निरीक्षक बनीं। वहीं श्री अशोक सिंह, श्री महेश्वर प्रसाद, श्री संतराम पोर्ते व श्री राजाराम सिरसो को माली से सहायक राजस्व निरीक्षक बनाया गया।

8 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में श्री अशोक आहूजा होम्योपैथिक चिकित्सा, श्री मुकेश पिल्ले सहायक ग्रेड-3, सुश्री प्रतिभा दुबे सहायक ग्रेड-3, श्री ज्ञान सिंह क्षत्री सहायक राजस्व निरीक्षक, श्री अरूण कुमार सिन्हा सहायक राजस्व निरीक्षक, श्री अरविंद दुबे मशीनमेन, श्रीरामदेव कश्यप भृत्य एवं श्रीमती महेतरीन बाई पटेल कुली के पद से सेवानिवृत्त हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अध्यापक है युग निर्माता, छात्र राष्ट्र के भाग्य विधाता -त्रिलोक
Next post बसपा के,19 हुए भाजपा के साथ विधायक बांधी के नेतृत्व में थामा भाजपा का दामन
error: Content is protected !!