May 15, 2024

वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की नींव : रामप्रताप

वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए राम प्रताप

बिलासपुर. शुक्रवार को हुए वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राम प्रताप सिंह व मस्तूरी विधायक डॉ. कृष्णमुर्ति बांधी की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान राम प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पार्टी की नींव हैं। भाजपा अपने हर कार्यकर्ता का सम्मान करती है। वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा संगठन की शक्ति है। मस्तूरी विधायक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। आज भी जनसंघ के समय के जो वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद हैं, उनके संस्मरण सुनने के बाद उनके प्रति श्रद्धा का भाव प्रकट होता है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जिसमें वरिष्ठों का सम्मान किया जाता है। कार्यक्रम के वरिष्ठ भाजपा नेता बैसाखू सोनी ने कहा कि अंत्योदय का विचार लेकर 1952 से लेकर अब तक यह पार्टी चल रही है। इस अवसर पर मस्तूरी में जनसंघ के दिवंगत नेता स्वर्गीय कपिल सिंह, जय नारायण अवस्थी, दुर्गा सहाय अवस्थी आश्रित दिवंगत नेताओ का याद किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश भाजपा पदाधिकारी दिलेंद्र कौशिल,,मस्तूरी मंडल अध्यक्ष विजय अंचल, सीपत मंडल अध्यक्ष राजवर्धन सिंह कौशिक, महामंत्री पवन श्रीवास, महामंत्री राम नाथ तिवारी, महामंत्री अजय सिंह सांसद प्रतिनिधि विनोद शर्मा, मोहनलाल कैवर्त,भरत लाल केवट ,मदनलाल पाटनवार ,दिनेश कुमार तिवारी, नीलू सिंह ठाकुर, ओमप्रकाश सिंह, राजेंद्र अग्रवाल ,राजेंद्र कश्यप, रामफल,राधेलाल लक्ष्मी, राधेश्याम साहू, अर्जुन वर्मा सत नारायण श्रीवास, विष्णु साहू, कलीराम साहू, वैशाखी साहू , दुर्गेश पटेल, विनोद सिंह ठाकुर, भास्कर पटेल बलराम पाटनवार मनोज कुमार यादव, दुर्गेश देवांगन ,मिस्टर इंडिया भार्गव, राजेश कुमार, देवीलाल, शिवपाल निर्मलकर, हरगोविंद महेश्वरी, खिलावन श्रीवास, नीलू बंजारे, दशा राम , राजेंद्र सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व भाजपा के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post संगठन की मजबूती सरकार के कामो के बल पर फिर सरकार बनायेंगे – दीपक बैज
Next post मोटर गैरेज संघ के अध्यक्ष बाबा खान ने थामा आप का दामन
error: Content is protected !!