November 14, 2026
किन्नरों को सम्मान दो, वो भी बदल सकते हैं समाज की तस्वीर: डॉ. विनोद तिवारी
बिलासपुर. वरिष्ठ उपन्यासकार केशव शुक्ला द्वारा लिखित बहुचर्चित उपन्यास “तीसरे लोग” एवं “अंतरंग काव्य सरोवर” काव्य संग्रह को एक और बड़ी सराहना मिली है। संजीवनी हॉस्पिटल में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में संजीवनी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. विनोद तिवारी ने दोनों पुस्तकों का लोकार्पण किया। इस दौरान हॉस्पिटल के स्टाफ एवं स्वास्थ्य कर्मी बड़ी

