May 27, 2026
नवजात बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, डूबने से मौत
बिलासपुर। अज्ञात माता-पिता ने अपने नवजात बेटी को तालाब में फेंककर भाग गए। पानी में डूबने के कारण बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर पीएम कराया। पीएम रिपोर्ट में जिंदा फेंकने की पुष्टि हुई है। इस मामले में पुलिस हत्या के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

