जनगणना कार्य में लगे शिक्षक को पीटा, आरोपी गिरफ्तार

 

बिल्हा पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

बिलासपुर। जनगणना कार्य में लगे शिक्षक के साथ मारपीट करने वाला आरोपी युवक केा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मारपीट व शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

बिल्हा पुलिस ने बताया कि नेतराम पैकरा पिता स्व. हिराऊ सिंह पैकरा (34)निवासी कसडोल जिला बालौदाबाजार ने 2 मई को रिपोर्ट दर्ज कराया कि जनगणना कार्य ग्राम घोघरा के दौरान आरोपी निर्मल कुमार कांत (31) द्वारा नेतराम को को तुम कौन हो क्या करने आए हो कहते हुए शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए उसके साथ मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस अपराध दर्ज कर तत्काल टीम गठित कर आरोपी निर्मल कुमार कांत को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपराध घटित करना स्वीकार किया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्र.आर. संतोष यादव, आरक्षक अर्जुन जांगडे व आर. संतोष मरकाम की अहम भूमिका रही।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!