भूमिहार ब्राह्मण समाज बिलासपुर ने वृहद वृक्षारोपण किया
पेड़ लगाना, बचाना और उसे बड़ा करना सामुहिक जवाबदारी है एवं प्रकृति का आभार है-भूमिहार ब्राह्मण समाज
बिलासपुर . स्वामी सहजानंद सरस्वती भूमिहार ब्राह्मण समाज बिलासपुर द्वारा लालखदान बिलासपुर स्पनिंग मिल के पास बड़े हनुमान मंदिर के परिसर में वृहद वृक्षारोपण किया गया। समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा। इस पुनित कार्य को सफल बनाने में मंदिर के पुजारी पं. सीताकांत झा का विशेष सहयोग रहा। वहीं स्थानीय निवासियों में रमेश गुप्ता, राजू प्रजापति, सुरेन्द्र बोले सहित सभी समाज के सम्मानीय सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष डॉ. केएन चौधरी, सचिव राजीव कुमार, कोषा अध्यक्ष प्रशांत सिंह, पूर्व अध्यक्ष एवं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी नवीन सिंह, अपोलो के प्रतिष्ठि डॉक्टर मनोज राय,डॉक्टर राज कुमार शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। करीब 30 पौधे रोपे गए इसमें प्रमुख रूप से नीम, आवला, बेल, अनार, बादाम, आम, हरश्रंृगार, अपराजिता सहित पूजा दृष्टिकोण वृक्ष एवं फूल के पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर अध्यक्ष डा. के एन चौधरी ने कहा कि पौधे लगाना, उनको वृक्ष बनाना, उनकी देख-रेख व रक्षा करना हम सबका दायित्व है। समाज इस दायित्व का निवर्हन करेगा और हम सब वृक्षारोपण कर प्रकृति का आभार प्रकट कर रहे हैं। वृक्ष ही जीवन का आधार है।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नवीन सिंह का सम्मान किया गया।वर्तमान में नवीन सिंह असम जोन मे प्रबंधक के पद पर पदस्थ है ये समाज के लिए गौरव की बात है। जो समाज के लिए गौरव की बात है। वृक्षा रोपण में सहयोग करने के लिए मंदिर के पूजारी सीताकांत झा का भी समाज द्वारा सम्मान किया गया। समाज की ओर से अध्यक्ष सचिव और कोषाध्यक्ष ने सम्मान किया।

इस अवसर पर मुख रूप से समाज के अभयनारायण राय, पारसनाथ राय, अमिय कुमार, पीएन राय रेलवे, सतीष सिंह, धनजंय कुमार, पंकज कुमार, मिथलेश पांडे, संजय शर्मा, प्रभात कुमार, कुंदन कुमार, आनंद राय, निलेश राय, प्रवीण कुमार, रामआशिष राय, अमितेश राय, अमित सिंह, राजेश कुमार, शशि, श्रीमती चौधरी सहित ग्रामवासी एवं समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूवात में हनुमान जी आरती और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। समाज के द्वारा प्रत्येक वर्ष वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जाता है। कार्यक्रम का संचालन अभयनारायण राय ने किया। संगठन के विषय में सचिव राजीव कुमार ने अपने विचार व्यक्त किए। आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने किया।








