May 3, 2024

खैरागढ़ उपचुनाव हेतु गठित चुनाव अभियान समिति की बैठक संयोजक ताम्रध्वज साहू के नेतृत्व में सम्पन्न

खैरागढ़. प्रदेश कांग्रेस द्वारा खैरागढ़ उपचुनाव हेतु गठित चुनाव अभियान समिति की बैठक छुईखदान ब्लाक में संयोजक ताम्रध्वज साहू की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। जिसमें प्रमुख रूप से संचालक मण्डल के मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री कवासी लखमा, पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, खनिज निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा, पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नीतिन त्रिवेदी, राजनांदगांव प्रभारी अरूण सिसोदिया सहित सभी 51 सदस्य विधायक, पूर्व विधायक, स्थानीय गिरवर जंघेल, मोती जंघेल सहित सभी सदस्य उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए संयोजक ताम्रध्वज साहू ने कहा कि प्रत्येक चुनाव महत्वपूर्ण होता है, खैरागढ़ उपचुनाव भी पार्टी को बड़ी गंभीरता के साथ लड़ना है, प्रदेश कांग्रेस द्वारा जिन विधायकों और  कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई है, वे स्थानीय पदाधिकारियों के साथ सहयोग करते हुए चुनाव में भागीदार बने। जनता के पास भूपेश बघेल सरकार की साढ़े तीन साल की उपब्धियों को पहुंचाना है। धान की कीमत 2500/-, राजीव गांधी न्याय योजना, राजीव गांधी गोधन योजना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषक योजना, राजीव युवा मितान क्लब और कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली जैसे घोषणा को घर-घर तक पहुंचाना है। अगर इन सभी योजनाओं को हम सभी मतदाताओं तक पहुंचाने में सफल हुये, तो हम पूर्व में हुए तीन उपचुनाव की तरह खैरागढ़ उपचुनाव को भी प्रचण्ड मतों से जीतेंगे। खैरागढ़ की विकास की जवाबदारी अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कंधों पर होगी, ताम्रध्वज साहू ने स्पष्ट रूप से कहा कि भाजपा के दुष्प्रचार को रोकना और अपनी बात को जनता तक पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस द्वारा जिनकी नियुक्ति बूथ, सेक्टर, जोन स्तर पर की गई है, ब्लाक स्तर पर जो समितियां बनाई है और जो विधानसभा स्तर पर जो समितियां बनाई गई है, वे अपना कार्य संभाल लें। उन्होंने यह भी कहा कि जिनकी ड्यूटी नहीं लगी है, वे प्रदेश कांग्रेस से निर्देश प्र्राप्त कर ही यहां पहुंचे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेता और छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री पी.एल.पुनिया जी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशों का सभी लोग पालन करें। बैठक को मंत्री और संचालक मण्डल प्रमुख रविन्द्र चौबे ने भी संबोधित किया, रविन्द्र चौबे ने कहा कि खैरागढ़ की जनता हमेशा कांग्रेस परिवार के साथ रही है, स्व.राजा देवव्रत भी कांग्रेस से विधायक और सांसद रहे है और अगर वे जिंदा रहते तो कांग्रेस के साथ ही इस क्षेत्र का विकास करते, यहां के मतदाता भी उनकी भावनाओं के साथ ही कांग्रेस के साथ रहेंगे। रविन्द्र चौबे ने कहा कि खैरागढ़ विधानसभा के बूथ, सेक्टर, जोन और ब्लाक कमेटियों के पदाधिकारियांे एवं कार्यकर्ताओं के बल पर ही चुनाव जीतेंगे, इस उप चुनाव का परिणाम कांग्रेस के पक्ष में होगा, जो खैरागढ़ के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा। बैठक में स्थानीय नेताओं ने अपने विचार रखे, अटल श्रीवास्तव और गिरीश देवांगन ने अभी तक के चुनाव प्रचार की जानकारी बैठक में प्रदान की, आज की बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष पदुम कोठारी ने किया और चुनाव अभियान के सभी सदस्य बैठक में उपस्थित रहे। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पदुम कोठारी ने बताया कि दिनांक 31.03.2022 को माननीय मुख्यमंत्री खैरागढ़ ग्रामीण, छुईखदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे तथा शाम को विधायक दल की बैठक लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post आज कांग्रेस का महंगाई मुक्त भारत अभियान
Next post डोंगरगढ़ मेले के दौरान दर्शनार्थियों के लिए ट्रेनों का स्टॉपेज
error: Content is protected !!