कोरी डेम और तालाब में डूबने से दो युवक की मौत

 

बिलासपुर। कोटा स्थित कोरी डेम व रतनपुर स्थित तालाब में डूबने से दो युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम जांच करने मौके पर पहुंची। दोनों शव का पीएम कराया गया। इसके बाद परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
रतनपुर पुलिस ने बताया कि रतनपुर के करैहापारा निवासी कैलाश केंवट (43) कमल ककड़ी (ढेस) निकालकर बेचने का काम करता था और इसी से अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। रोज की तरह वह रत्नेश्वर तालाब में ढेस निकालने गया था। इस दौरान वह तालाब के भीतर अधिक गहराई तक पहुंच गया और कमल के घने जाल में फंस गया। संतुलन बिगडऩे के कारण वह पानी में डूब गया। तालाब के अंदर काफी देर तक कैलाश केंवट कमल में फंसा रहा, जब वह बाहर नहीं निकला तो आसपास मौजूद लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। घंटों तलाश के बाद देर शाम कैलाश केंवट का शव तालाब से बाहर निकाला गया।

डैम में नहाते समय डूबने से युवक की मौत
वहीं, दूसरे हादसे में सरकंडा क्षेत्र के राजकिशोर नगर निवासी शोएब शेख अपने दोस्तों अफजल अहमद और जैनुल आबेदिन के साथ कोटा क्षेत्र स्थित कोरी डैम पहुंचा था। तीनों दोस्त नहाने के लिए डैम में उतरे थे। इसी दौरान शोएब गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ ही पलों में पानी में लापता हो गया। घटना की सूचना मिलने पर कोटा पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। काफी देर तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद गोताखोरों ने युवक का शव पानी से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लिस दोनों मामलों में मर्ग कायम कर घटना की जांच कर रही है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!