Skip to content

चंदन केसरी न्यूज़

Menu
  • Home
  • छत्तीसगढ़
    • बिलासपुर
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • इतिहास
  • संपादकीय
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म-कला -संस्कृति
  • संपर्क सूत्र
  • Pin Posts
  • Pradhan Sampadak
October 25, 2020
Homeदेश विदेशइस दिन लॉन्च होगा ई कॉमर्स पोर्टल BHARATEMARKET का लोगो, नहीं मिलेगा चीनी सामान

इस दिन लॉन्च होगा ई कॉमर्स पोर्टल BHARATEMARKET का लोगो, नहीं मिलेगा चीनी सामान

By News Desk देश विदेश  0 Comments


नई दिल्ली. अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (Confederation Of All India Traders) ने अपने महत्वाकांक्षी ई कॉमर्स पोर्टल ‘भारतईमार्केट’ (BharatEMarket) का लोगो ( प्रतीक चिन्ह) 30 अक्टूबर को लांच करने का एलान किया है. कैट (CAIT) का भारतईकॉमर्स पोर्टल पूर्ण रूप से भारतीय होगा जिसमें विदेश से प्राप्त किसी भी धन का निवेश नहीं होगा.

मायूस व्यापारियों के लिए उठाया गया कदम
पोर्टल पर प्राप्त होने वाला डाटा देश में ही स्थापित सर्वर पर रखा जाएगा और एक भी डाटा देश की सीमा से बाहर नहीं जाएगा. कैट ने यह भी घोषणा की की किसी भी प्रकार की चीनी वस्तुएं कैट के पोर्टल भारतईमार्केट (BharatEMarket) पर नहीं बेचीं जा सकेंगी. देश में ई कॉमर्स के तेजी से बढ़ते प्रभाव को देखते हुए और देश के मायूस व्यापारियों के उत्थान के लिए कैट ने खुद के ई कॉमर्स पोर्टल को लांच करने की घोषणा कुछ महीने पूर्व ही कर दी थी. इसके साथ ही कैट लगातार भारतईमार्केट प्रोजेक्ट पर काम करता आ रहा है जिसमें अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी, डिलीवरी सिस्टम, सामन का क्वालिटी कण्ट्रोल, डिजिटल भुगतान आदि विशिष्ट तकनीकों का पूरा इस्तेमाल किया गया है.

दिसंबर में लॉन्च होगा भारतईमार्केट पोर्टल
भारतईमार्केट पोर्टल सार्वजनिक रूप से दिसंबर के महीने के प्रथम सप्ताह में लांच किया जाएगा. ई कॉमर्स पोर्टल भारतईमार्केट का लोगो (प्रतीक चिन्ह) देश की एक बड़ी एडवरटाइजिंग एवं ब्रांडिंग कम्पनी ने तैयार किया है. पोर्टल का यह प्रतीक चिन्ह ही भारतईमार्केट की खूबियों को खुद ही बयान करता है.

24 घंटे खुली रहेंगी दुकानें
इस पोर्टल में जहां एक ओर ऑनलाइन पर वर्तमान सप्लाई चेन को बल मिलेगा तो वहीं दूसरी ओर देश भर के व्यापारियों की निजी दुकानों के व्यापार में बड़ी वृद्धि होगी. इस पोर्टल के जरिये अब भारत के व्यापारियों की दुकानें 24 घंटे खुली रहेंगी.

आत्मनिर्भर भारत का आह्वान करता है भारतईमार्केट पोर्टल
भारतईमार्केट (BharatEMarket) की यह भी विशेषता होगी की यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल पर वोकल और आत्मनिर्भर भारत (Aaatm nirbhar bharat) के आह्वान को ई कॉमर्स व्यापार के माध्यम से जमीन पर संभव करेगा. इस पोर्टल में डिजिटल पेमेंट पर ज्यादा जोर होगा. कैट ने साफ किया है कि ये पोर्टल ग्लोबल दिग्गजों की तरह खुद के मुनाफ़े के लिए काम नही करेगी बल्कि इनका मकसद देसी रिटेल व्यापार की मौजूदा स्थिति को सुधारने और इनके भविष्य को बेहतर बनाने का है.

कैट से जुड़े हैं 40 हजार से अधिक व्यापारिक संगठन
मालूम हो कि कैट देश के व्यापारियों का शीर्ष संगठन है जिसके साथ देश भर के 40 हजार से ज्यादा व्यापारिक संगठन जुड़े हुए हैं जिनके जरिये कैट देश के 7 करोड़ व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करता है! यह पूरे विश्व में सबसे बड़ी सप्लाई चेन है और भारतईमार्किट पर अधिक से अधिक व्यापारियों की ई -दुकानें बनवाने के काम में देश भर के व्यापारिक संगठन पूरी ताकत से जुटेंगे.

Tags:BharatEMarket, BharatEMarket logo, कैट, भारतईमार्केट पोर्टल, भारतईमार्केट पोर्टल लोगो

Related Posts

PM मोदी के आज मणिपुर पहुंचने से पहले IED के साथ पकड़े गए 2 आतंकी, रची बड़ी साजिश

जिनींग फैक्ट्री में अवैध रूप से रासायनिक उर्वरक का भण्डारण रखने वाले आरोपी की अग्रिम जमानत निरस्त

रतुल पुरी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने जांच में सहयोग करने का दिया आदेश

Add a Comment

Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Us

Follow us on facebook

चन्दन केसरी

Read more

  • 65 साल के वृद्ध ने 35 वर्षीय महिला और उसकी 10 माह की बच्ची को उतार दिया मौत के घाट
  • स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का जन अभियान बेलतरा से प्रारंभ
  • करंट से दो मजदूरों की मौत के बाद  मकान में चलाया बुलडोजर
  • आदिवासी महिला की मलेरिया से मौत, अब तक 40 मरीज मिले
  • 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, 7.63 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी दवा
  • नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़
  • उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव लेंगे विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
  • शव को ट्रैक्टर में रखकर श्मशान घाट ले जाने को मजबूर हुए ग्रामीण
  • 97 की उम्र में महिला ने किया अक्षय कुमार जैसा खतरनाक स्टंट
  • राहुल गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन
  • बेटियां पढ़ेंगी, तो राष्ट्र बढ़ेगा- त्रिलोक
  • हरेली के पोस्टरों मे छत्तीसगढ़ महतारी का फोटो नहीं होना भाजपा की छत्तीसगढ़ विरोधी मानसिकता – कांग्रेस
  • मरीज के पेट में सिलाई का धागा छोड़ने का मामला, एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष्पक्ष जांच और लाइसेंस निरस्त करने की मांग
  • बुजुर्ग महिला को डर दिखाया और जेवर लूटकर भाग गया युवक
  • छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ी भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दम
  • संगवारी महिला समिति ने की सैनिटरी किट का वितरण
  • युवामोर्चा ग्रामीण ने तिरंगा अभियान के तहत शहीद परिवार का किया सम्मान
  •  शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन , प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री
  • कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की छात्राओं ने नेशनल हाईवे किया जाम
  • नगरदा वॉटरफॉल में काई में पैर फिसलने से खाई में गिरा युवक
  • भारतीय अधिकारियों के सामने झुके मार्क जुकरबर्ग
  • कर्तव्यनिष्ठ होकर जनसेवा एवं सुशासन के लिए जमीनी स्तर पर करें बेहतर कार्य: मुख्यमंत्री 
  • सशक्त बचपन, समृद्ध छत्तीसगढ़
  • एनटीपीसी सीपत संगवारी महिला समिति द्वारा 36 आंगनबाड़ी केंद्रों को दरी का वितरण
  • एआई मिशन के दावे तथ्यहीन, निवेशकों का भरोसा खो चुकी है यह सरकार – कांग्रेस

Follow us on X

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
चंदन केसरी न्यूज़ Copyright © 2026.
Privacy Policy I Theme by Chandan Kesari I Back to Top ↑