निगम के 60 में से 22 पानी टंकियों की सफाई हुई

15 जुलाई तक सफाई कार्य पूरा करने का ठेका दिया
बिलासपुर। नगर निगम प्रशासन द्वारा निगम क्षेत्र के सभी पानी टंकियों की सफाई कराई जा रही है। 60 टंकियों की सफाई होनी है। अभी तक सिर्फ 22 टंकियों की सफाई कार्य पूर्ण हो चुका है।
नगर निगम के नल जल विभाग के प्रभारी और कार्यपालन अभियंता अनुपम तिवारी ने बताया कि व्यापार विहार टंकी की सफाई अब मौसम साफ होने पर की जाएगी। इस कारण पानी की आपूर्ति सुचारू रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि सुबह पर्याप्त पानी की आपूर्ति की गई थी, ताकि लोग टंकी की सफाई के दौरान अपनी आवश्यकतानुसार पानी जमा कर सकें। शासन के निर्देशानुसार 15 जुलाई तक शहर की सभी पानी टंकियों की सफाई पूरी की जानी है। अब तक शहर की कुल 60 टंकियों में से 32 की सफाई हो चुकी है। व्यापार विहार पानी टंकी से तालापारा, मरीमाई रोड, भारत चौक, कुम्हारपारा, ग्रीन पार्क कॉलोनी, अज्ञेयनगर, विनोबा नगर, क्रांति नगर और बैंक कॉलोनी जैसे क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति की जाती है।

