
33/11 केव्ही उपकेन्द्र शान्तिनगर, बिलासपुर को किया गया उर्जीकृत 5 हजार उपभोक्ताओं को होगी उच्च गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति
Read Time:2 Minute, 43 Second
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, द्वारा जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्यमान उपकेन्द्रों में स्थापित पॉवर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि एवं नवीन उपकेन्द्रो का निर्माण कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसी तारतम्य में नगर संभाग नेहरू नगर बिलासपुर के अंतर्गत लगभग 2 करोड की लागत से नवनिर्मित 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र का आज बिलासपुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता जी.आनंद राव की उपस्थिति में उर्जीकृत किया गया। इस संबंध में बिलासपुर नगर संभाग दो के कार्यपालन अभियंता एच. के. चंद्रा ने बताया कि उपकेन्द्र में 5 एमव्हीए क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है, जिसके माध्यम से नेहरू नगर, शांति नगर, मंगला, शुभम विहार के लगभग 5 हजार उपभोक्ताओं को विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निदान, एवं विद्युत उपकरणों में आने वाली खराबियों का शीघ्र ही सुधार कार्य करने के साथ ही उच्च गुणवत्ता की विद्युत सेवा का लाभ मिलेगा। विद्युत कंपनी के उच्चाधिकारियों के विशेष प्रयासों से विद्युत विकास के लिए स्वीकृत इस कार्य से शांति नगर उपकेन्द्र के परिधि में आने वाले उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। इस कार्य को सफलतापूर्वक किये जाने पर बिलासपुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता राव एव अतिरिक्त मुख्य अभियंता पी.के.कश्यप ने बिलासपुर नगर वृत्त के अधीक्षण अभियंता बी. पी. जायसवाल कार्यपालन अभियंता सुरेश जांगडे़, अमर चौधरी, तृप्ति जांगड़े, सहायक अभियंता पी.के.चौबे, संजीव केशकर, हितेश पडवार संचारी सिंह एवं परियोजना, एसटीएम व मेंटेनेंस टीम की सराहना की है।
More Stories
पत्रकार दंपति से मारपीट, पुलिस विवेचना में की गई लापरवाही के खिलाफ सद्भाव पत्रकार संघ छग ने दी आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुर/ अनिश गंधर्व. नशाखोरी के खिलाफ जिला पुलिस द्वारा निजात अभियान चलाकर यह साबित किया जा रहा है सब कुछ...
नारी शक्ति पर आधारित छत्तीसगढ़ी फिल्म “वैदेही ” प्रदेश के सिनेमाघरों में 9 जून होगी रिलीज़
बिलासपुर. सिद्धेश्वरम मूवीज एंड इंटरटेनमेंट, सतीश प्रोडक्शनएक्स व 24 फ्रेम्स प्रोडक्शन, मनीष मानिकपुरी प्रेजेंट छतीसगढ़ी फ़िल्म “वैदेही ” महिलाओ के...
21 जून को मनाया जाएगा योग दिवस, कार्यक्रम को भव्य बनाने बैठक आयोजित
बिलासपुर. पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी डॉ. के. के. श्रीवास्तव ने यह बताया कि आगामी 21 जून को विश्व...
छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन – बढ़ती मांग के चलते किसानों का बढ़ा रागी की ओर रुझान
बिलासपुर. कृषि विभाग की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (रफ्तार) से जिले के किसान अब रागी की फसल लेने में रूचि...
हत्यारे नाथूराम को भारत का सपूत बताकर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राष्ट्रपिता का अपमान किया – कांग्रेस
केन्द्रीय मंत्री गिरिराज को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री मोदी - मोहन मरकाम रायपुर. केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी...
अनियंत्रित कार खंभे से टकराई आबकारी अधिकारी की मौत, पत्नी गंभीर खंभे से टकराई आबकारी अधिकारी की मौत, पत्नी गंभीर
बिलासपुर। बिलासपुर-रायपुर मार्ग में अनियंत्रित कार खंभे से टकराई गई। इस हादसे में आबकारी अधिकारी की मौत हो गई है।...
Average Rating