नगर निगम की लापरवाही: तोरवा छठघाट बना मरे हुए जानवरों को फेंकने का अड्डा

Negligence of Municipal Corporation: Torwa Chhathghat became a place to throw dead animals

बिलासपुर/अनिश गंधर्व. तोरवा छठघाट में कचरा एकत्र करने के लिए यार्ड का निर्माण किया जा रहा है। निगम के कर्मचारी ज्यादातर कचरा यहीं डंप करते हैं। इन कर्मचारियों का हौसला इतना बुलंद है कि मरे हुए जानवरों को यहां लाकर फेंक देते हैं। आम जनता को होने वाली असुविधा से इन कर्मचारियों को कोई लेना-देना नहीं है। बताया जा रहा है कि जोन क्रमांक 7 का सुपर वाइजर द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में मर चुके सूअरो को छठघाट के पास फेंकवा रहा है। इस संबंध में निगम के अधिकारियों से पता करने पर वे अनभिज्ञता जाहिर कर रहे हैं।
स्मार्ट सिटी बिलासपुर को नगर के कर्मचारी ही बदहाल करने में तुले हुए हैं। नगर निगम द्वारा साफ-सफाई के नाम से की जा लीपापोती को सभी जानते हैं किंतु मरे हुए सूअरों को इस तरह से खुले में फेंक देना भयानक रूप धारण कर सकता है, लोग महामारी के शिकार हो सकते हैं। लोग हलाकान हो रहे हैं।
निगम में कार्यरत सूत्रों ने चंदन केसरी को वीडियो जारी करते हुए बताया कि जोन क्रमांक- 7 में कार्यरत सुपरवाइजर द्वारा यहां सूअरों को फेंकवाया जा रहा है। कर्मचारियों द्वारा जब उसे मना किया गया तो वह उल्टे उन्हें धमकाने लगा। निगम के समस्त विभाग में ऐसे कर्मचारियों की भरमार है जो छोटे कर्मचारियों का शोषण करने से बाज नहीं आ रहे हैं। एक ओर शहर को स्मार्ट रूप दिया जा रहा तो वहीं दूसरी ओर निगम के कर्मचारी शहर को बदहाल करने में तुले हुए हैं। जनहित में निगम के आला अफसरों को शहर में पसरी गंदगी और लापरवाही पूर्वक काम करने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

मरे हुए सूअरों को किसके द्वारा फेंकवाया गया है मुझे इसकी जानकारी नहीं है। चेक करवाता हूं, धन्यवाद।
कुणान दुदावत
आयुक्त
नगर निगम बिलासपुर

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!