July 30, 2023
एडिशनल जज दीपक तिवारी बने हाई कोर्ट के स्थायी जज
बिलासपुर. न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी, एडिशनल जज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर को स्थायी जज में नियुक्ति संबंधी अधिसूचना विधि एवं विधायी कार्य विभाग, नई दिल्ली से जारी कर दी गयी है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा साहब द्वारा माननीय न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी साहब को स्थायी जज के रूप में शपथ दिलाई जायेगी। मुख्य कार्यक्रम छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कोर्ट डाल नम्बर 1 में दिनांक 31.07.2023 सोमवार को सुबह 10 बजे आयोजित होगा माननीय न्यायमूर्ति श्री दीपक कुमार तिवारी साहब की नियुक्ति 08 अक्टूबर 2021 को एडिशनल जज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में की गयी थी।