video विधानसभा चुनाव में भाजपा को ज्याता तैयारी की जरुरत नहीं है- अमर

 

 

 

 बिलासपुर/ अनिश गंधर्व. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरे पांच सालों तक लोगों के संपर्क में रहै। बिलासपुर की जनता हमारे साथ है। भारतीय जनता पार्टी एक स्थापित पार्टी हैं। भाजपा निरंतर सेवा का काम कर रही है। उक्त बातें भाजपा के उम्मीदवार पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कही। वे आज कलेक्टर कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल करने आये थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस शासन काल में गुण्डागर्दी, विकास अवरुद्ध करने के साथ साथ अरपा नदी के अस्तित्व खत्म करने का काम किया है। भाजपा नेता आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत नामांकन दाखिल करने पहुंचे। असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के आला नेताओं के साथ जनसभा को संबोधित करने के बाद पुन: श्री अग्रवाल ने नामांकन दाखिल किया है। भाजपा द्वारा आयोजित नामांकन रैली में भारी संख्या में लोग शामिल हुए।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!