October 24, 2024

छठ घाट की होगी साफ-सफाई, पूजा समिति ने किया निरीक्षण

बिलासपुर/ अनिश गंधर्व. तोरवा छठ पूजा कार्यालय में आज भारी संख्या में समिति से जुड़े लोग एकत्र हुए। घाट की साफ-सफाई और व्यवस्था बनाने को लेकर यहां चर्चा की गई। समिति द्वारा घाट का निरीक्षण भी किया गया। तोरवा छठ पूजा समिति की देश में अपनी एक अलग पहचान है। यहां पूजा समिति से जुड़े लोग पूरी आस्था व लगन से काम करते आ रहे हैं। देश के इस भव्य छठ घाट की व्यवस्था पर पूजा समिति द्वारा पूरा ध्यान दिया जा रहा है। छठ महापर्व में समिति को शासन प्रशासन का पूरा सहयोग मिलता है। यहां भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है। मालूम हो कि पर्व को मनाने यूपी-बिहार सहित पूरे देश भर से लोग आते हैं। बिलासपुर के लिए छठ घाट जन आस्था का केन्द्र बन गया है। समिति के सदस्यों ने आज अरपा नदी की साफ-सफाई और पूजा की तैयारियों को लेकर औपचारिक चर्चा की। तोरवा छठ घाट कार्यालय से ही पूरे कार्यक्रम का संचालन तय किया जाना बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post तखतपुर विधायक धर्मजीत ने भाजपा की सक्रिय सदस्यता
Next post नोनिया समाज ने चलाया जन जागरण अभियान
error: Content is protected !!