राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का मुख्यमंत्री निवास में आत्मीय स्वागत
रायपुर, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज नवा रायपुर सेक्टर 24 स्थित नवीन मुख्यमंत्री निवास पहुंची। उनके यहां पहुंचने पर राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय सहित परिजनों ने परंपरागत रूप से उनका आत्मीय स्वागत किया।
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने मुख्यमंत्री के परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात की। राष्ट्रपति ने सबके साथ सामूहिक फोटो खिंचवाई। श्रीमती मुर्मु ने बच्चों को आशीष दिया और राष्ट्रपति भवन की पुस्तक और चॉकलेट उपहार स्वरूप दिए। गौरतलब है कि राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के सम्मान में मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने निवास में भोज का आयोजन किया था।
मुख्यमंत्री ने भेंट किया छायाचित्र का एल्बम
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उनके दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान की विभिन्न अवसरों पर ली गई छायाचित्र का एल्बम नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में भेंट किया। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय डिजिटल का है और फोटो डिजिटल रूप में तुरंत मिल जाती हैं। लेकिन आपने इतने सीमित समय में इसका एल्बम तैयार कर मुझे दिया है। आपने इस फोटो एल्बम के माध्यम से मेरे छत्तीसगढ़ प्रवास को चिरस्मरणीय बना दिया है।
More Stories
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 20.13 करोड़ के विकास और निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को सौंपा पूर्णता प्रमाण पत्र, हितग्राहियों को चेक भी बांटे बिलासपुर. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण...
छात्राओं से अश्लील हरकत के आरोप में मिडिल स्कूल शिक्षक निलंबित
संयुक्त संचालक शिक्षा ने जारी किए आदेश बिलासपुर. छात्राओं से अश्लील हरकत के आरोप में शिक्षक राम मूरत कौशिक को...
लगातार जारी है मिठाई दुकानों का निरीक्षण, 21 नमूने जांच के लिए भेजे गए
बिलासपुर. कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन बिलासपुर द्वारा दीपावली के त्योहार को ध्यान में रखते...
आईआईटियन्स ने वैश्विक स्तर पर बनाई अपनी विशेष पहचान- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
आईआईटी भिलाई सामाजिक तौर पर प्रासंगिक अनुसंधान को दे रहा बढ़ावा आईआईटियन्स ने अपनी अग्रणी खोज, वैज्ञानिक सोच, नवोन्मेषी एवं...
प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ती अराजकता के लिये राज्य सरकार को बर्खास्त किया जाये – दीपक बैज
मुख्यमंत्री, सरकार की विफलता की नैतिक जिम्मेदारी लें, खुद इस्तीफा दें रायपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि...
प्राथमिक सदस्यता अभियान में अमर अग्रवाल ने जोड़े 10,000 से अधिक नए भाजपा सदस्य
बिलासपुर. भाजपा के प्राथमिक सदस्यता अभियान में बिलासपुर के विधायक और पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने अपने रेफरल आईडी...