अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात को कानूनी मान्यता दी

नई दिल्ली. इतिहास (History) से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो ही नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 22 जनवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

22 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं 

1673- बोस्टन एवं न्यूयॉर्क के बीच में डाक सेवा की शुरुआत हुई.

1760- हुए वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को हराया.

1837- दक्षिणी सीरिया में  में आये भूकंप से हजारों लोगों की जाने गयी.

1905- रूस के सेंट पीट्सबर्ग में मजदूरों पर गोलियां चलाई गयी जिसमें लगभग 600 से ज्यादा लोग मारे गए.

1963- देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई.

1965- पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में इस्पात कारखाना शुरू हुआ.

1970- बोइंग 747 का लंदन एवं न्यूयॉर्क के बीच पहली व्यावसायिक उड़ान शुरु हुई.

1973- अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात को कानूनी मान्यता दे दी. कोर्ट ने अपने फैसले तहत महिलाओं गर्भवती होने के बाद 6 महीने के भीतर गर्भपात करवा सकती हैं.

1992- डॉ. रॉबर्टा बॉन्डर अंतरिक्ष में जाने वाली कनाडा की न्यूरोलॉजिस्ट और पहली महिला बनी.

1996- कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय की वेधशाला के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से लगभग 3,50,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर दो नये ग्रहों की खोज की.

2003- नासा के अंतरिक्ष यान पायनीयर 10 पृथ्वी से (सर्वाधिक दूर मानव निर्मित यान) से अंतिम बार संपर्क स्थापित हुआ.

22 जनवरी को जन्मे व्यक्ति 

  • स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर रोशन सिंह का 1892 में जन्म.
  • रूसी फ़िल्म निर्देशक सेर्गे मिखाइलोविच आइसेन्स्टाइन (Sergei Eisenstein ) का 1898 में जन्म.
  • हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता, पटकथा-लेखक, निर्माता, निर्देशक और सम्पादक विजय आनन्द का 1934 में जन्म.
  • भारतीय अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर का 1972 में जन्म.
  • कर्नाटक संगीत शैली के प्रसिद्ध गायक और मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त व्यक्ति टी. एम. कृष्णा का 1976 में जन्म.
  • असम के सामाजिक कार्यकर्ता तरुण राम फुकन का 1977 में जन्म.
  • बर्मा के राजनयिक तथा संयुक्त राष्ट्र के तीसरे महासचिव यू. थांट का 1909 में जन्म.
  • त्रिपुरा के 9वें मुख्यमंत्री माणिक सरकार का 1949 में जन्म.

22 जनवरी को हुए निधन

  • 1666 में मुगल बादशाह शाहजहाँ का निधन हुआ.
  • 1901 में इंग्लैंड की महारानी विक्टोरिया का निधन हुआ.
  • 2014 में प्रसिद्ध तेलुगु फ़िल्म निर्माता और फ़िल्म अभिनेता ए. नागेश्वर का निधन हुआ.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *