डबल इंजन की सरकार में प्लानिंग के साथ किया जाएगा विकास कार्य: पूजा विधानी

 बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। केन्द्र में मोदी सरकार और राज्य में विष्णुदेव की सरकार है। नगरीय प्रशासन मंत्री के सहयोग से बिलासपुर का विकास किया जाएगा। फंड की कोई कमी नहीं होगी। उक्त बातें भाजपा नेत्री महापौर पद की प्रत्याशी पूजा विधानी नहीं कही है। उन्होंने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करते हुए कहा विकास के बड़े-बड़े काम रुके हुए हैं। मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। मालूम हो कि भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम चुनाव में इस बार महिला प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है। कलेक्टर कार्यालय में महापौर पद की प्रत्याशी पूजा विधानी ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!