27 साल बाद दिल्ली में कमल का कमाल

दिल्ली. आम आदमी पार्टी और उसके कई दिग्गजों को परास्त करके भाजपा ने शनिवार को दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद वापसी करते हुए इतिहास रच दिया। दिल्ली विधानसभा चुनाव के शनिवार को घोषित परिणाम में भाजपा 70 सीटों में से 48 जीतकर शीर्ष पर रही। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमट गयी। कांग्रेस लगातार तीसरी बार खाता खोलने में नाकाम रही और उसके अधिकांश उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गयी। आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नयी दिल्ली सीट पर भाजपा के दिग्गज नेता प्रवेश वर्मा ने 4089 वोटों के अंतर से हराया। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री सौरभ भारद्वाज सहित आप के कई अन्य प्रमुख नेता भी हार गये। हालांकि, मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी विधानसभा सीट बचाने में कामयाब रहीं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!