कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली आज

 

आज कार्तिक पूर्णिमा का पावन पर्व है, जिसे अत्यंत शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान और दीपदान करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है। यह दिन भगवान विष्णु की आराधना तथा देवताओं के पूजन के लिए श्रेष्ठ माना गया है।

पंडित अनिल शास्त्री के मुताबिक आज के दिन देव दीपावली का उत्सव भी मनाया जाता है, जब काशी सहित देशभर में घाटों पर दीप प्रज्वलित किए जाते हैं। साथ ही, आज श्री गुरु नानक देव जी की जयंती भी मनाई जा रही है, जो सिख धर्म के प्रथम गुरु और मानवता के महान उपदेशक थे। इस दिन उनके उपदेशों का स्मरण करते हुए प्रभात फेरियां, कीर्तन और लंगर आयोजित किए जाते हैं। आध्यात्मिक दृष्टि से यह दिन मोक्षदायक माना गया है, जब स्नान, ध्यान और दान से मनुष्य अपने पापों से मुक्त होकर सद्गति प्राप्त करता है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!