संगीतमय सार्वजनिक श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह शुरू
कलश यात्रा में शामिल हुई महिलाएं
दोपहर दो बजे से शाम 6 बजे तक कथा सुनने उमड़ी रही भक्तों की भीड़
भिलाई। संगीतमय सार्वजनिक श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन बीते 9 नवंबर से प्रारंभ हुआ है। 16 नवंबर तक दुर्गा मंच जाहर नगर भिलाई यह आयोजन चलेगा। कथा सुनने यहां भारी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। खासकर महिलाओं की भीड़ रही है। कथा दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होकर शाम 6 बजे आरती के बाद समापन किया जा रहा है। कथा प्रर्वचनकर्ता भागवताचार्य संजेश्वरी देवी दबरा के द्वारा कथ का वाचन किया जा रहा है। रविवार को सुबह 10 बजे कलश यात्रा निकालकर भागवत सप्ताह की शुरूवात की गई। इस अवसर पर यजमान के साथ साथ आसपास के श्रद्धालु काफी संख्या में शामिल हुए। महिलाओं ने पीे वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर पूरे भक्ति भाव के साथ शोभायात्रा में याामिल हुए। पूजन का मंत्रोच्चार के साथ कथा व्यास की पूजा की गई। आज की कथा में देवपूजन, गोकर्ण की कथा की रसपान कराया गया। कथा में मंगलवार को विदूर अनुसुईया, शिव चरित्र होगा। बुधवार को ध्रुव प्रहलाद की कथा, गुरुवार को वामन अवतार, श्रीराम अवतार, श्रीकृष्ण जन्म होगा। शुक्रवार को रूखमणी पाणिग्रहण और झांकी, शनिवार को सुदामा चरित्र, परिक्षित मोक्ष, भागवत चढ़ौत्री होगा। रविवार को सुबह 10 बजे से गीता, तुलसी, वर्षा, हवन, प्रसाद वितरण एवं परिक्रमा होगा। श्री दुर्गामंच जवाहर नगर भिलाई में आयोजित कथा में भारी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं।


