भाजपा के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन

 

नई दिल्ली. नितिन नवीन ने सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में पार्टी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि नवीन के संगठनात्मक कौशल से जनसेवा और राष्ट्र निर्माण की पार्टी की यात्रा को एक नयी दिशा मिलेगी।

भाजपा मुख्यालय में नवीन को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सम्मानित भी किया गया। नड्डा ने नवीन को पार्टी के अहम पद का कार्यभार संभालने की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जनसेवा और राष्ट्र निर्माण की भाजपा की यात्रा को एक नई दिशा प्रदान करेंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!