बिहार के युवक से 10 किलो गांजा बरामद
बिलासपुर। तोरवा पुलिस ने बिहार के युवक को शहर में गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 10 किलो गांजा बरामद किया गया है। इस मामले में पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।
तोरवा पुलिस ने बताया कि तोरवा क्षेत्र ट्रेन रूट आमजन यात्रियों के आवागमन का मुख्य मार्ग हैं। नशा तस्करों द्वारा आमजन यात्री की भीड़ का फायदा उठाकर अवैध मादक पदार्थ का परिवहन कर अलग अलग राज्यो में सप्लाई करते हैं। तोरवा टीआई अभय सिंह बैस के द्वारा एसीसीयु युनिट के साथ बाहरी लोगों व संदिग्धों पर नजर रखे हुए थे। 11 फरवसरी को रेलवे स्टेशन के पास स्थित बुधवारी बाजार के पास एक व्यक्ति जो 1 वजनी थैला रखा हुआ है। पुलिस की टीम ने संदेह युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। थैले की जांच करने पर दो पैकेट में 10 किलो गांजा बरामद किया गया। आरोपी युवक ने अपना नाम आमोद प्रसाद बराई उर्फ आमोद चैरसिया (28) मझबलिया,बिहार राज्य निवासी बताया। आरोपी आमोद ने गांजा को संबलपुर उड़ीसा से लाना बताया हैं।


