बरनाला रैली में भारत-अमेरिका डील पर राहुल गांधी का वार

बरनाला, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को बरनाला में आयोजित ‘मनरेगा बचाओ संग्राम रैली’ के मंच से पंजाब कांग्रेस नेताओं को गुटबाजी खत्म करने का कड़ा संदेश दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पार्टी में काम टीमवर्क से होता है, कोई एक खिलाड़ी मैच नहीं जीतता।

राहुल गांधी ने कहा,  “मैं कांग्रेस नेताओं को संदेश देना चाहता हूं,  टीम बनकर काम करो, नहीं तो हम आपको घर बैठा देंगे। यह मेरा और खड़गे जी का संदेश है। कार्यकर्ताओं का सम्मान करो, वही हमारी असली ताकत हैं।” राहुल के इस बयान के दौरान मंच पर मौजूद वरिष्ठ नेता सांसद और विधायक उनकी ओर देखते नजर आए।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!