मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को बताया ट्रंप का गुलाम

 

कर्नाटक. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस दौरान खरगे ने आरोप लगाया कि मोदी चुनावी रैलियों में ज्यादा व्यस्त रहते हैं और अंतरराष्ट्रीय हालात पर खुलकर बात नहीं करते। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मन की बात तो करते हैं, लेकिन जब अमेरिका भारत के खिलाफ फैसले लेता है तो वह चुप रहते हैं।कर्नाटक के कलबुर्गी में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बेहद तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ट्रंप तानाशाह हैं और मोदी उनके गुलाम बन गए हैं। खरगे ने आरोप लगाया कि भारत की विदेश नीति और व्यापार नीतियां अब अमेरिका के दबाव में चल रही हैं, जिससे देश और खासकर किसानों को नुकसान हो सकता है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!