विवादों में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल… सैकड़ों बच्चों के भविष्य पर सवाल

 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के व्यापार विहार स्थित ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल (BPS) एक बार फिर विवादों में घिर गया है। स्कूल प्रबंधन पर आरोप है कि उसने अभिभावकों को CBSE बोर्ड से संबद्ध होने का दावा कर बच्चों का एडमिशन कराया, जबकि हकीकत में स्कूल के पास CBSE की मान्यता ही नहीं है। इस मामले को लेकर अब सैकड़ों बच्चों के भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं।

मामला तब तूल पकड़ गया जब पांचवीं और आठवीं कक्षा के छात्रों पर दोबारा परीक्षा देने का दबाव बनाया जाने लगा। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों ने पहले ही परीक्षा दे दी है, लेकिन अब स्कूल प्रबंधन उन्हें CG बोर्ड की परीक्षा दिलाने के लिए मजबूर कर रहा है। परिजनों का आरोप है कि एडमिशन के समय स्कूल ने साफ तौर पर कहा था कि यहां CBSE पैटर्न पर पढ़ाई होती है और CBSE परीक्षा होगी, लेकिन अब प्रबंधन कह रहा है कि बच्चों का रिजल्ट CG बोर्ड के तहत आएगा। इस अचानक बदलाव से सैकड़ों छात्र और उनके पालक असमंजस में पड़ गए हैं। इसी शिकायत को लेकर कई अभिभावक कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता जताई। परिजनों का कहना है कि वे पिछले 4-5 दिनों से इस मामले को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!