जल, जंगल, जमीन को कब्जा करते-करते अडानी अब स्कूलों में घुस गया – कांग्रेस
रायपुर. पूरा छत्तीसगढ़ भाजपा के राज में अडानी मय हो गया है। प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि अब तो बच्चों की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं तक में अडानी समूह का लोगो छापा जा रहा है। मिशन उत्कर्ष के तहत 10वी, 12वी के तिमाही परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में अडानी का लोगो छपवाकर सरकार बच्चों को क्या संदेश देना चाह रही कि हम और हमारी शिक्षा व्यवस्था अडानी के रहमो करम पर है।
प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि प्रदेश के खनिज संपदा जल, जंगल, जमीन सभी कुछ भाजपा सरकार के अडानी के हवाले कर दिया है। तमनार से लेकर हसदेव तक अडानी के इशारे पर जंगल की कटाई हो रही है।
प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि अडानी की कंपनी के स्मार्ट मीटर लगाकर बिजली के बिल में लूट मचाया जा रहा हैं। अडानी छत्तीसगढ़ के नासूर बन चुका है। अडानी का कोयला गुजरात तक पहुंचाने के लिये धरसींवा से सूरत तक रेल कारीडोर बनाया जा रहा, जिसके लिये छत्तीसगढ़ के किसानों की जमीनों का जबरीया अधिग्रहण किया जा रहा है। ऐसा लग रहा छत्तीसगढ़ में अडानी ही सरकार चला रहा है।


