March 21, 2026
शेयर मार्केट में पैसा लगाने का झांसा देकर धोखाधडी, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर. प्रार्थीया अंजना फ्रासिंस पति अजय फ्रासिंस ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी ने प्रार्थिया को अपने बातो में बहला फुसलाकर शेयर मार्केट में पैसा लगाने से डबल मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर प्रार्थी से 4 किस्तो में 2 लाख रूपये लेकर रकम वापस न करने कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवचेना मे लिया गया है। निरी. रविन्द्र अनंत थाना प्रभारी थाना तारबाहर के नेतृत्व टीम बनाकर आरोपी की रायपुर में होने से सूचना पर तत्काल टीम रायपुर रवाना किया गया जहां से आरोपी को गिर कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।
उक्त कार्यवाही में निरी. रविन्द्र अनंत, उपनिरी रामनरेश यादव, आर. रूपलाल चंद्रा, राहुल राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।


