उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ली अंबा कॉलोनी में आम नागरिकों की बैठक

▪️ स्थानीय समस्याओं, सुरक्षा मुद्दों एवं सुझावों पर सीधा संवाद
▪️ बीट पुलिसिंग को प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के निर्देश

बिलासपुर. पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशन में जिले में बीट व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पूरे जिले के सभी थानों मे विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सरकंडा क्षेत्र अंतर्गत अंबा कॉलोनी में आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नागरिकों से क्षेत्र में कानून व्यवस्था, असामाजिक गतिविधियों, यातायात समस्याओं एवं अन्य स्थानीय मुद्दों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित लोगों द्वारा विभिन्न सुझाव एवं समस्याएं साझा की गईं, जिनके त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बीट प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर आम जनता से संपर्क स्थापित करें, सूचना संकलन को सुदृढ़ करें तथा स्थानीय स्तर पर उत्पन्न होने वाली समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!