बाइक सवार युवकों ने महिला से की लूट

 

तोरवा थाना क्षेत्र का मामला

बिलासपुर। बाइक सवार दो युवकों ने महिला के साथ लूटपाट की। आरोपियों ने महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गए। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तोरवा पुलिस ने बताया कि राजकिशोर नगर निवासी तुलिका बाजपेयी अपने परिचित के साथ सोमवार की देर शाम तोरवा क्षेत्र के देवरीखुर्द स्थित गदा चौक गई थी। काम खत्म होने के बाद वह स्कूटी से घर लौट रही थीं। अभी वो तोरवा रोड पर थी। इस दौरान बाइक सवार दो युवक पीछे से आए। फिर अचानक झपट्टा मारक महिला के गले से मंगलसूत्र लूट लिया। युवक तेजी से मस्तूरी की ओर भाग निकले। महिला ने शोर मचाकर लोगों को घटना की जानकारी दी। तब तक आरोपी भाग निकले थे।

चेकिंग पाइंट लगाया, पर नहीं मिले अपराधी
लूट की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मस्तूरी, मल्हार और तोरवा थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग पॉइंट लगाया। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच की गई, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला। इस दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की। फुटेज में भी आरोपी स्पष्ट नजर नहीं आ रहे हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!