सऊदी एयर बेस पर ईरानी हमला, कई विमान तबाह

 

ईरान की ओर से शुक्रवार को सऊदी अरब स्थित एक सैन्य अड्डे पर किए गए मिसाइल हमले में कम से कम 10 अमेरिकी सैनिक घायल हो गए तथा कई विमानों को भी नुकसान पहुंचा है।

इस घटना से अवगत दो अमेरिकी अधिकारियों ने नाम न उजागर करने की शर्त पर यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में से दो सैनिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि प्रिंस सुल्तान एयर बेस (Prince Sultan Air Base) पर हुए इस हमले में अमेरिकी वायुसेना के ईंधन भरने वाले कई विमान क्षतिग्रस्त हो गए।  विमानों को हुए नुकसान को दर्शाती उपग्रह तस्वीरें भी ऑनलाइन साझा की गईं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!