नकाबपोश युवक घर अंदर घुसकर महिला पर हमला युवक ने किया लूट का प्रयास
बिलासपुर। लूटपाट करने की नीयत से नकाबपोश युवक हथियार के साथ घर के अंदर घुस गया। विरोध करने पर महिला के मुंह को दबाकर उसके साथ जमकर मारपीट की। सोने की चैन को लुटने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुआ। लोहे के फरसा से महिला के सिर में चोटें आई है। इस मामले में पुलिस अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बेलगहना चौकी पुलिस ने बताया कि कल्पना तिवारी गृहिणी काम करती है। घर पर उनका पति राकेश तिवारी और बेटा सात्विक तिवारी, घर का नौकर सुखीराम यादव रहते हैं। 6 अप्रैल की सुबह 9 बजे पति राकेश तिवारी और बेटा सात्विक तिवारी बिलासपुर गए हुए थे। घर पर कल्पना और नौकर सुखीराम थे। रात 8 बजे कल्पना और सुखीराम घर के आंगन बैठे थे। उसी समय बाहर किसी गाड़ी के दरवाजा के बंद होने की आवाज सुनाई दी। तब कल्पना घर के अंदर चली गई और डायनिंग रूम में काम करने लगी। तभी घर के अन्दर आंगन में आहट सी सुनाई दी। किसी व्यक्ति के आने का अन्देशा पर कल्पना निकल कर देखी। तब दीवार के पीछे एक परछाई जैसा दिखाई दिया। तब उन्होंने कौन है बोलकर आवाज लगाई। इतने में महिला के सामने मुंह में रूमाल बांधे एक व्यक्ति आकर खड़ा हो गया जो हाथ में फरसानुमा हथियार पकड़ा था। जिससे महिला घबरा गई। उस व्यक्ति ने एक हाथ में महिला के मुंह को दबाया और दूसरा हाथ से उसका बाल पकडक़र जकड़ लिया। अपने आप को बचाने के लिए महिला उससे हाथापाई की। जिससे युवक के हाथ से फरसा गिर गया, जिससे सिर पर चोटें आई है। हाथापाई के दौरान युवक ने महिला के गले से सोने की चैन को खींचा, जिससे चैन टूटकर नीचे गिर गया।


