प्रदेश में नकली पनीर सरकारी लापरवाही

जानवरो की चर्बी सोडे से पनीर बनाया जा रहा, सरकार क्या कर रही? – कांग्रेस  


रायपुर.
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों सहित राजधानी में लगातार बन रही नकली पनीर बेहद चिंता का विषय है। यह सरकार के खाद्य एवं औषधि विभाग की लापरवाही है कि लगातार प्रदेश में नकली पनीर खुलेआम बन रही है और बिक रही है। जानवरो की चर्बी और तेल तथा सोडे से पनीर बनाया जा रहा, सरकार क्या रही है? कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि नकली पनीर के निर्माण और बिक्री पर रोकथाम के लिये सरकार विशेष दल का गठन करें और प्रदेश के किसी भी कोने में बन रही नकली खाद्य सामाग्री पर कड़ाई से रोक लगाई जाये।


प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ने कहा कि भाजपा के कुशासन में आम जनता की सेहत भगवान भरोसे है। खाद्य और औषधि विभाग की कार्यवाही केवल नोटिस और चालान तक ही सीमित है। प्रदेश के 33 जिलों के लिये केवल 9 मोबाइल यूनिट है और ये भी विगत 2 वर्षो से बंद है। इस सरकार के पास इन्हें संचालित करने फंड नहीं है। नकली दूध, खोवा, पनीर एवं  अन्य खाद्य पदार्थो का धंधा राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद बढ़ गया है। इस बात की संभावना से इंकार नही किया जा सकता कि सत्ता रूढ़ दल के संरक्षण के बिना इस प्रकार की गतिविधि संभव नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ने कहा कि सरकार बताये पिछले कुछ महीनों में जिन नकली पनीर फैक्ट्रियों में छापेमारी की कार्यवाही की गयी थी, वे फिर से किसके संरक्षण में शुरू हो गयी है? इन फैक्ट्रियों के संचालकों के खिलाफ पुलिस ने किन धाराओं के तहत कार्यवाही किया था? वे आसानी से छूट कर फिर उसी प्रकार बेधड़के नकली पनीर बनाना शुरू कर दिये, सरकार क्या कर रही है?

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ने कहा कि नकली पनीर से आम आदमी की सेहत बिगड़ रही लोगो की लीवर, किडनी, हार्ट फेल हो रहे। सरकार इस प्रकार के अनैतिक व्यवसायको से रोक नही लगा कर नागरिको के सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!