देश की बेटियों को  2029 चुनाव से मिलेगा आरक्षण का हक

 

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की महिलाओं के नाम एक विशेष पत्र लिखकर महिला आरक्षण को वर्ष 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों से ही प्रभावी बनाने का बड़ा संकल्प साझा किया है। मंगलवार को जारी इस पत्र में प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि आगामी चुनाव महिला आरक्षण के पूर्ण कार्यान्वयन के साथ होते हैं, तो इससे भारतीय लोकतंत्र न केवल अधिक मजबूत होगा, बल्कि और अधिक जीवंत बनकर उभरेगा।

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को देखते हुए अब विधायी निकायों (संसद और विधानसभाओं) में उनकी हिस्सेदारी बढ़ाना समय की मांग और न्यायसंगत कदम है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!