April 30, 2026
दसवीं बोर्ड परीक्षा में आंचल ने 94.16 प्रतिशत से परचम लहराया
बिलासपुर। सीपत क्षेत्र के ग्राम गुड़ी निवासी आंचल साहू ने कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में 94.16 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता शिवगोपाल साहू, माता दयानिधी साहू समेत परिवार के सभी सदस्यों, दोस्तों और स्कूल के शिक्षकों को दिए हैं। छात्रा आंचल साहू ने अच्छे अंक प्राप्त कर माता-पिता, साहू समाज व गांव का नाम रोशन किया है। छात्रा की सफलता से परिवार में खुशी की लहर है। छात्रा आंचल ने कहा कि नियमित पढ़ाई करने से ही सफलता मिलती है। अच्छे भविष्य प्राप्त करना है तो मोबाइल व सोशल मीडिया से दूरी बनाना आवश्यक है। अच्छे दोस्त बनाने से राह आसान हो जाता है।


