काठमांडू एयरपोर्ट पर उतरते समय टर्किश एयरलाइंस के विमान में लगी आग

 

काठमांडू. नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा टल गया, जब टर्किश एयरलाइंस का एक विमान उतरते समय आग की चपेट में आ गया। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी 277 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

हवाई अड्डा अधिकारियों के अनुसार, इस्तांबुल से आया टर्किश एयरलाइंस (Turkish Airlines) का एयरबस-330 विमान जैसे ही रनवे पर उतरा, उसके दाहिने लैंडिंग गियर से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। स्थिति को देखते हुए एयरपोर्ट की आपातकालीन टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!