नीट घोटाले पर कांग्रेस का वार, राहुल बोले- जवाबदेही से नहीं बच सकते प्रधानमंत्री

 

नई दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी’ में कथित अनियमितता से जुड़े मामले को लेकर शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल बर्खास्त करें या खुद जवाबदेही स्वीकार करें।

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि यह मामला भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विभिन्न संस्थाओं में बैठे इनसे जुड़े लोगों के बीच “पैसे बनाने के लिए की गई साठगांठ” का मामला है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि नीट के 22 लाख बच्चों के साथ धोखा हुआ है। पर मोदी जी एक शब्द भी नहीं बोल रहे। धर्मेंद्र प्रधान जी को अभी हटाइए, या जवाबदेही ख़ुद लीजिए। राहुल गांधी ने वीडियो में कहा कि 22 लाख छात्रों ने दो साल तक जीतोड़ मेहनत की और उनकी सारी मेहनत बर्बाद हो गई।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!