अपोलो में पेट, लिवर और पाचन बीमारी का होगा हाईटेक इलाज
बिलासपुर। अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर ने शहर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए अत्याधुनिक गैस्ट्रो केयर सुविधाओं का विस्तार करने की घोषणा की है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अब बिलासपुर में ही एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड, एसोफागियल मैनोमेट्री, कैप्सूल एंडोस्कोपी, एडवांस्ड डायग्नोस्टिक एंड थैरेप्यूटिक एंडोस्कोपी और अत्याधुनिक त्रढ्ढ सर्जरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर के संस्था प्रमुख अभय कुमार गुप्ता ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य महानगरों जैसी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं बिलासपुर और आसपास के लोगों को उनके अपने शहर में उपलब्ध कराना है ताकि मरीजों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े। उन्होंने बताया कि अस्पताल अब गैस्ट्रोएंटरोलॉजी से जुड़ी कई उन्नत जांच और उपचार सुविधाएं शुरू करने जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि आज की तेज रफ्तार जिंदगी ने लोगों के खानपान और स्वास्थ्य दोनों को प्रभावित किया है। देर रात तक जागना, फास्ट फूड, अत्यधिक मसालेदार भोजन, शराब, धूम्रपान, तनाव और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण गैस, एसिडिटी, कब्ज, फैटी लिवर, अल्सर, ढ्ढक्चस्, एसिड रिफ्लक्स, निगलने में परेशानी और अग्नाशय संबंधी रोग तेजी से बढ़ रहे हैं।पहले ये बीमारियां अधिक उम्र के लोगों में दिखाई देती थीं, लेकिन अब युवा वर्ग भी बड़ी संख्या में गैस्ट्रो समस्याओं से जूझता दिखाई दे रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक कई बार शुरुआती लक्षण सामान्य लगते हैं, लेकिन समय पर जांच नहीं होने पर बीमारी गंभीर रूप ले सकती है।


