सेल्स एजेंट बनाने का झांसा देकर 7.87 लाख की ठगी

 

 

बिलासपुर। बिस्कुट व अन्य खाद्या सामग्री बेचने और बिलासपुर क्षेत्र का सेल्स एजेंट नियुक्त करने का झांसा देकर व्यवसायी से 7 लाख 87 हजार रुपए वसूल लिए। इसके बाद ठग फरार हो गए। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस अपराध दर्ज किया है।

सरकंडा पुलिस ने बताया कि इन्दिरा गांधी, कृषि महाविद्यालय के सामने सरकंडा लोधीपारा निवासी माधव अग्रवाल पिता प्रवीण अग्रवाल माधव इन्टरप्राईजेज के नाम से एफएमसीजी उत्पादों के वितरण का कार्य करते हैं। नवम्बर – दिसम्बर 2025 में सुरेश साव रांची से फोन कर संपर्क किया। उन्होंने कहा कि विकास दत्ता बिलासपुर क्षेत्र का विक्रय प्रतिनिधि व सुरेश साव राष्ट्रीय बिक्रय प्रमुख है। माधव को बिलासपुर क्षेत्र का चैनल सेल्स एजेन्ट (सीएसए) नियुक्त करने की बात कही। फिर बिस्कुट व अन्य खाद्य सामग्री के लिए अग्रिम राशि जमा करने के लिए कहा। पीडि़त ने व्यवसाय की स्थिति की जानकारी मांगी को सुरेश व विकास ने कम्पनी के डारेक्टर राकेश सिन्हा संपर्क कराया। इसके बाद पीडि़त ने संस्था बंगाल फुड एंव ब्रेवरेजेज के खाते में अलग अलग तिथि में 7 लाख 87 हजार रुपए जमा कर दिए। ठग गिरोह ने कंपनी के नाम पर फर्जी विक्रय बिल भेजा। सुरेश साव, राकेश कुमार सिंन्हा द्वारा आश्वासन दिया गया कि वे उनके उत्पाद के विक्रय प्रबंध के लिए व्यक्तियों की नियुक्ति भी करेंगे। कई बार ईमेल, पत्राचार व फोन करने पर आरोपियों द्वारा कुछ पैसे व उत्पाद पीडि़त को दिया गया। देखने के बाद पता चला कि उक्त उत्पाद कम्पनी द्वारा निर्मित ही नहीं है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!