भूस्खलन से केदारनाथ मार्ग पर फंसे दस हजार श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

 

 

देहरादून. उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के बाद सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच मुनकटिया क्षेत्र में भूस्खलन से बीच रास्ते में फंसे करीब 10 हजार श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल लिया गया है। राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने बुधवार को यह जानकारी दी। एसडीआरएफ ने बताया कि मंगलवार देर रात मुनकटिया में भूस्खलन होने से मुख्य सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु बीच रास्ते में फंस गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ तथा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंचीं तथा रात्रि का समय, खराब मौसम, पहाड़ी से लगातार गिरता मलबा तथा यात्रियों की भारी भीड़ के कारण अत्यंत चुनौतीपूर्ण स्थिति में राहत और बचाव कार्य चलाया। एसडीआरएफ ने बताया कि टीमों ने लगभग 10,450 श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!