May 27, 2026
200 करोड़ की ओर कदम बढ़ा रही दृश्यम 3
नई दिल्ली: मलयालम फिल्मों की कहानी, डायरेक्शन और ट्रीटमेंट कमाल का होता है. बजट भी कम होते हैं और फिल्में धमाल मचा देती हैं. लेकिन 21 मई को मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल का जन्मदिन था. इस मौके पर उनकी दृश्यम 3 रिलीज हुई. जो एक हिट फ्रेंचाइजी है. मजेदार यह कि इस बार फ्रेंचाइजी पर मोटी रकम खर्च की गई. अब फिल्म को रिलीज हुए छह दिन हो चुके हैं और ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. अगर डायरेक्टर जीतू जोसफ की फिल्म इसी तरह चलती रही तो दुनियाभर में जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है.


