सीबीएसई ने कक्षा 12 के लिए खोला पुनर्मूल्यांकन पोर्टल, फीस में की भारी कटौती

 

 

नयी दिल्ली. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12 के उन छात्रों के लिए अंकों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन का पोर्टल खोल दिया है, जो अपने परीक्षा परिणामों से असंतुष्ट हैं। बोर्ड की पोस्ट रिजल्ट एक्टिविटीज प्रणाली के तहत इस पोर्टल को जरूरी तकनीकी अपग्रेडेशन और सिस्टम चेकिंग के बाद शुरू किया गया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि एक पारदर्शी और त्रुटिहीन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता थी, जिसके चलते पोर्टल को शुरू करने में थोड़ा विलंब हुआ। अब तकनीकी जांच पूरी होने के बाद इसे छात्रों के लिए पूरी तरह से चालू कर दिया गया है।

 

 

संशोधित नियमों के तहत, मूल्यांकन के बाद की प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव किया गया है। अब छात्रों को अंकों के सत्यापन या पुनर्मूल्यांकन का सीधा आवेदन करने से पहले अपनी जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की गई कापी प्राप्त करना अनिवार्य कर दिया गया है। जब छात्र अपनी आंसर शीट और बोर्ड की मार्किंग स्कीम की अच्छे से समीक्षा कर लेंगे, उसके बाद ही वे उन विशिष्ट प्रश्नों की पहचान कर सकेंगे जिनका वे पुनर्मूल्यांकन कराना चाहते हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *