मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने बिलासपुर को दी 134 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

 

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने बिलासपुर को दी 134 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

18.59 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण, 115.46 करोड़ का किया शिलान्यास

बिलासपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के अंतर्गत बिलासपुर के हेमूनगर में आयोजित शिविर में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर बिलासपुर को सौगात देते हुए 134 करोड़ 4 लाख रूपए से अधिक के 24 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इनमें 18 करोड़ 59 लाख रूपए से अधिक के लागत वाले 7 कार्यों का लोकार्पण एवं 115 करोड़ 46 लाख रूपए से अधिक की लागत के 17 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के मंच से जिन कार्यों का लोकार्पण किया। उनमें लोक निर्माण विभाग द्वारा 4 करोड़ 93 लाख 88 हजार की लागत के कडरी सलखा मार्ग लंबाई 2.75 किमी निर्माण कार्य, 2 करोड़ 60 लाख 52 हजार की लागत के पाली से सिलतरा मार्ग लंबाई 2 किमी निर्माण कार्य, 75 लाख 23 हजार की लागत के साजापाली कोटा में हाई स्कूल भवन निर्माण, 1 करोड़ 89 लाख 29 हजार की लागत के नवापारा से कपसियाखुर्द मार्ग लंबाई 1.55 किमी निर्माण कार्य, 1 करोड़ 93 लाख 29 हजार की लागत के टाडा से गढिया बस्ती तक लंबाई 1.60 किमी निर्माण कार्य एवं 1 करोड़ 96 लाख 89 हजार की लागत से निर्मित मेडपार बाजार मुख्य मार्ग से मनियारी पुल तक लंबाई 1.50 किमी मार्ग एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला चिकित्सालय में लगभग 4 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से स्थापित अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण शमिल है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर 115.46 करोड़ के जिन 17 कार्यों का शिलान्यास किया उनमें लोक निर्माण विभाग द्वारा 97 लाख की लागत से जिले के परसाही से धनपुर मार्ग लंबाई 1.10 किमी निर्माण कार्य, 63 लाख 38 हजार की लागत सेे सेंदरी बस स्टैण्ड से रमतला मार्ग लंबाई 1.20 किमी, 4 करोड़ 2 लाख 69 हजार की लागत से बिलासपुर के मुख्य मार्ग से लक्ष्मीनारायण मंदिर (खैरा डगनिया) पहंुच मार्ग लंबाई 2.60 किमी का निर्माण कार्य, 1 करोड़ 97 लाख 47 हजार की लागत से बगबूड़ा नाला ग्राम पुडू विकासखण्ड कोटा में पुलिया एवं पुडू से बंगलाभाठा मार्ग लंबाई 1 किमी का निर्माण कार्य, 3 करोड़ 20 लाख की लागत के खरगहना से सृजनपारा मार्ग लंबाई 2.20 किमी निर्माण कार्य, 68 लाख 63 हजार की लागत से छेरकाबांधा से पीपरपारा पहुंच मार्ग लंबाई 0.70 किमी का निर्माण कार्य, 4 करोड़ 29 लाख 25 हजार की लागत से कोटा लोरमी पंडरिया मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण लंबाई 1 किमी, 3 करोड़ 26 लाख 22 हजार की लागत से श्रीपारा से नवागांव मार्ग लंबाई 2.80 किमी का मजबूतीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इसी प्रकार 7 करोड़ 94 लाख 24 हजार की लागत से खम्हरिया राजपुर दैजा मार्ग लंबाई 12.40 किमी का मजबूतीकरण कार्य, 2 करोड़ 30 लाख 18 हजार की लागत से लोखण्डी ब्रिज से जोंकी मोड तक नवीनीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य लंबाई 1.15 किमी, 4 करोड़ 48 लाख 30 हजार की लागत से कोपराबांध से गढ़ेरिया डिपरा मार्ग का निर्माण लंबाई 2.40 किमी, 18 करोड़ 12 लाख 59 हजार की लागत से कोटा बेलगहना मार्ग लंबाई 9 किमी का मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य, 14 करोड़ 42 लाख 94 हजार की लागत से कोटा बेलगहना मार्ग लंबाई 8 किमी का मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य, 3 करोड़ 12 लाख 35 हजार की लागत से मंगला भैसाझार मुख्य जिला मार्ग स्थित मंगला महर्षि स्कूल होते हुए उस्लापुर स्टेशन पहंुच मार्ग लंबाई 1.65 किमी का मजबूतीकरण एवं डामरीकरण कार्य, 4 करोड़ 59 लाख 27 हजार की लागत से खोंगसरा-पीपरखुंटी मार्ग में टेड़गी नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य, 22 करोड़ 65 लाख की लागत से बहुउद्देशीय वृद्धाश्रम भवन एवं 18 करोड़ 76 लाख की लागत से दिव्यांग शिक्षण-प्रशिक्षण एवं बहुउद्देशीय पुनर्वास केंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास शामिल है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!