आम जनता को लगा महंगाई का एक और झटका, रसोई गैस सिलेंडर 29 रुपये महंगा

 

चंडीगढ़. आम जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है। घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमत में तीन महीने के भीतर दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है। रविवार को 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 29 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि कर दी गई। सरकार के अनुसार, मध्य पूर्व में जारी संघर्ष और वैश्विक ऊर्जा बाजार में बढ़ती कीमतों का असर भारत पर भी पड़ा है। त्रालय के मुताबिक, एक 14.2 किलोग्राम घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति लागत वर्तमान में लगभग 1,600 से 1,700 रुपये तक पहुंच गई है। इसके बावजूद सरकारी तेल कंपनियों ने पिछले वित्तीय वर्ष में घरेलू एलपीजी पर लगभग 60,000 करोड़ रुपये का बोझ उठाया। केंद्र सरकार ने इसके लिए 30,000 करोड़ रुपये के मुआवजे को मंजूरी दी है। वहीं, 10.35 करोड़ से अधिक उज्ज्वला लाभार्थियों को सीधे सब्सिडी का लाभ मिल रहा है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!