फर्जी उत्ताधिकारी दस्तावेज बनाकर मृत किसान की बोनस राशि को हड़प लिया

 

बिलासपुर। राज्य शासन द्वारा धान बेचने वाले किसानों को बोनस राशि दी जाती है। अज्ञात व्यक्ति ने मृत किसान का फर्जी उत्तराधिकारी बनकर गलत दस्तावेज जमा करके किसान के नाम पर आई बोनस राशि 81600 रुपए को हड़प लिया। मृत किसान के असली उत्तराधिकारी ने इसकी शिकायत एसडीएम व तहसील सकरी कार्यालय में की है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी पीडि़त को उचित जवाब नहीं दे रहे हैं।

ग्राम नीरतु निवासी चन्दन लाल सोनी द्वारा 2014-2015 व 2015-2016 में 57.60 क्विंटल व 214.40 क्विंटल धान को उपार्जन केंद्र घुटकू में बेचा गया था। बोनस जारी होने से पहले ही राज्य में भाजपा सरकार बदल गई और कांग्रेस की सरकार आ गई। साल 2022 व 2023 में फिर से बीजेपी की सरकार आई। तब शासन द्वारा पुराना रुका हुआ बोनस 2014 व 2015 का सभी किसानों के खाते में जमा किया गया। इस दौरान चंदन लाल सोनी के नाम पर 17280 रुपए व 64320 कुल 81400 रुपए जारी किया गया। इस दौरान किसान चंदन की मौत हो गई थी। शासन ने मृत किसानों के उत्तराधिकारी को अपना उत्तराधिकारी दस्तावेज जैसे वंश वृक्ष, आधार कार्ड, शपथ पत्र आदि दस्तावेज तहसील कार्यालय में पेश करने के आदेश दिए। इस दौरान मृत चंदन सोनी के उत्तराधिकारी संतोष सोनी, जितेंद्र सोनी, अनिल सोनी द्वारा समस्त दवस्तावेज सकरी तहसीलदार के समक्ष पेश किया गया। सत्यापन करने के बाद उत्तराधिकारी के खाते में मृतक किसान की बोनस राशि को ट्रांसफर किया जाना था। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर मृत चंदन सोनी का उत्तराधिकारी बनकर पेश किया और समस्त बोनस की राशि अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया है। दो माह पहले मृत चंदन के उत्तराधिकारी संतोष सोनी बोनस की राशि को निकलवाने बैंक पहुंचा। तब धोखाधड़ी के बारे में पता चला। पीडि़त ने एसडीएम तखतपुर व सकरी तहसील कार्यालय में शिकायत की है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!